Hanuman Chalisa

खाली तिजोरी से विधायकों की झोली भरेगी कमलनाथ सरकार

विकास सिंह
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (20:18 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही सरकार का खजाना खाली हो, खर्च चलाने के लिए बार-बार कर्ज लिया जा रहा हो लेकिन कमलनाथ सरकार विधायकों पर खूब मेहरबान है। सात महीने पुरानी कर्ज के बोझ तले दबी कमलनाथ  सरकार अब विधायकों की विधायक निधि बढ़ाने पर सहमत हो गई है।
 
मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुदेश राय ने विधायक निधि से कराए जा रहे कामों को लेकर  सवाल किया और विधायक निधि बढ़ाए जाने की मांग की। इसका समर्थन उनके साथी विधायक रामेश्वर शर्मा और जालम सिंह पटेल ने किया।
 
इसके बाद एक सुर में सदन में मौजूद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने मेज थपथपाकर विधायक निधि बढ़ाए जाने की मांग स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि लोगों को अपने स्थानीय विधायक से बहुत अपेक्षा रहती है और विधायकों पर विकास कार्यो को लेकर बहुत दबाव रहता है, इसलिए विधायक निधि बढ़ाई जानी चाहिए।
 
नेता प्रतिपक्ष की इस मांग पर खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि विधायक निधि का सुझाव अच्छा है और वह नेता प्रतिपक्ष के साथ बातचीत कर इस पर फैसला लेता। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछली भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार ने उनको जो तिजोरी सौंपी है, वह खाली है और इस बात को विपक्ष भी अच्छी तरह जानता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा हम विधायकों को निराश नहीं होने देंगे और खाली खजाने से जितना हो सकेगा उतना बेहतर करने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री के सदन में दिए इस आश्वासन के बाद अब साफ हैं कि जल्द ही विधायक निधि बढ़ाई जाएगी, वहीं सभी विधायकों ने एक सुर में विधायक निधि बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। वर्तमान में एक विधायक को विकास कार्यो के लिए 2 करोड़ रुपए प्रतिसाल मिलता जिसके विधायक अपर्याप्त मानते हुए इसको पांच लाख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी सरकार की नई पर्यटन नीति, ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान से वाराणसी-आगरा समेत धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता रैंकिंग दिलाने की तैयारी

अगला लेख