मध्यप्रदेश में भाजपा को महंगी पड़ी यह चूक, सीएम बन गए कमलनाथ

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (10:23 IST)
मध्यप्रदेश में भाजपा ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए कमर कस ली थी। पार्टी बहुत आत्मविश्वास के साथ चुनाव लड़ रही थी हालांकि पार्टी ने एक बड़ी चूक कर दी और उसके हाथ से सत्ता की चाभी फिसल गई। 
 
दरअसल भाजपा ने कांग्रेस का सामना करने के लिए सोशल मीडिया पर भी बड़ा अभियान चलाया। हालांकि पार्टी ने यहां एक बड़ी गलती कर दी। राज्य में पार्टी ने 'माफ करो महाराज' कैंपेन चलाया। इसके माध्यम से ज्योतिरादित्य पर जमकर निशाना साधा लेकिन कमलनाथ छूट गए। पार्टी को यह गलती भारी पड़ गई। 
 
दूसरी और लोगों ने कांग्रेस के 'वक्त है बदलाव का' स्लोगन को खासा पसंद किया। कमलनाथ ने भाजपा का सामना करने के लिए दिग्विजय और ज्योतिरादित्य के साथ मिलकर एक मजबूत रणनीति तैयार की। इसका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं था। 
 
बहरहाल शिवराज से नाराजगी नहीं होने के बाद भी भाजपा के हाथ से मध्यप्रदेश की सत्ता फिसल गई और कांग्रेस ने बहुमत से दो कदम दूर रहने के बाद भी सभी निर्दलियों और सपा तथा बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख