Biodata Maker

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने दिए संकेत,जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन सह लेंगे

विकास सिंह
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (15:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए है। राजधानी भोपाल और इंदौर के साथ अन्य जिलों में कोरोना के लगातार नए मामले सामने आने के बाद सरकार लॉकडाउन को बढ़ा सकती है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा है कि लॉकडाउन को लेकर कोई भी फैसला परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की जिंदगी ज्यादा जरुरी है और इसके लिए लॉकडाउन को सह लेंगे।

उन्होंने कहा कि  अर्थव्यवस्था बाद में खड़ी कर लेंगे लेकिन अगर लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस  कैसे लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर में जो परिस्थिति है उसमें बहुत सावधानी रखने की जरूरत है इसलिए अगर जरुरत पड़ी तो लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाएंगे क्यों जनता की जिंदगी हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।  
 
उधऱ देशव्यापी लॉकडाउन के 14 दिन पूरे होने के बाद अब तेजी से यह सवाल उठने लगा है कि क्या 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ेगा। अब तक करीब 7 राज्यों ने अपने –अपने राज्यों में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत  दिए है। तेलंगाना के साथ ही कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र, उत्तप्रदेश,राजस्थान, बिहार के साथ ही दिल्ली ने भी संकेत दिए है कि वह अपने यहां लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख