Hanuman Chalisa

बिजली कटौती की साजिश रचने वाले वायरल हुए ऑडियो से सियासी उबाल, सरकार ने बताया भाजपा की साजिश

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 7 जून 2019 (23:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती पर पहले से मचे सियासी महाभारत के बीच एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया। बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हुए कथित ऑडियो में 2 शख्स आपस में बिजली कटौती को लेकर बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं जिसमें एक शख्स दूसरे को चुनाव के समय जान-बूझकर बिजली काटने के निर्देश दे रहा है।
 
कथित ऑडियो में फोन करने वाला शख्स जिससे बात कर रहा वह बाकायदा इस बात की जानकारी दे रहा है कि कैसे जान-बूझकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली काटी जा रही है।
 
वायरल हुए ऑडियो में भोपाल और इंदौर के कई इलाकों में जान-बूझकर बिजली बंद करने की भी बात की जा रही है वहीं बिजली काटने के बदले पैसे के लेन-देन की बात भी वायरल ऑडियो में हो रही है। कथित ऑडियो में छोटे शहरों और गांवों में जान-बूझकर बिजली कटौती कर कमलनाथ सरकार को बदनाम करने की बात भी की जा रही है।
 
सरकार को साजिश का शक : कमलनाथ सरकार जो पहले से ही अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठा रही थी, इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब आक्रामक हो गई है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार पूरे ऑडियो की जांच कराएगी।
 
मंत्री ने कहा कि शुरुआती तौर पर लग रहा है कि ऑडियो में बिजली विभाग का कोई इंजीनियर किसी राजनेता या अधिकारी से बात कर रहा है और ऑडियो में वही बात हो रही, जैसा कुछ वास्तव में घट रहा है।

जनसंपर्क मंत्री ने भाजपा और आरएसएस पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएग और जो भी दोषी हुआ, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
भाजपा ने किया प्रदर्शन : वहीं बिजली कटौती को लेकर अब जमकर सियासत भी हो रही है। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर हाथों में ढिबरी लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

केशोद में शुरू होगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर; अब एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी हो सकेंगे लैंड

"आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए..." जयशंकर के एक मजाकिया जवाब पर फिनलैंड की विदेश मंत्री भी हंस पड़ीं, वीडियो वायरल

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान, आग लगने से 2 हिस्सों में टूटा

Live: लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका

कोलकाता में 4 हजार से ज्यादा EVM-VVPAT मशीनें आग में खाक, मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

अगला लेख