Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के लिए संकट मोचक की भूमिका में सिंधिया!

विकास सिंह
भोपाल। कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बाद कर्नाटक और गोवा में पार्टी विधायकों के इस्तीफे और उनके भाजपा से हाथ मिलाने के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। कमलनाथ सरकार को किसी भी संकट से बचाने के लिए पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अब संकट मोचक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

लोकसभा में खुद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार के कभी भी गिर जाने की भविष्यवाणी करने वाली भाजपा के हर दांवपेंच से पार्टी विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। कमलनाथ सरकार को किसी भी संकट से बचाने के लिए पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अब संकट मोचक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अपने गुट के मंत्रियों की सरकार से नाराजगी की खबरों के बीच एक दिन के दौरे पर भोपाल पहुंचे सिंधिया ने पार्टी के पूरी तरह एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लंच और डिनर पर ताजा सियासी हालातों पर मंथन हुआ। इस दौरान सिंधिया ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में बैक-डोर से एंट्री करने की कोशिश में लगी हुई है।

डिनर डिप्लोमेसी से एकजुटता का संदेश : सिंधिया के भोपाल दौरे के दौरान सिंधिया गुट के मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी बंगले पर भव्य डिनर का आयोजन किया गया। डिनर में मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता, मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच अकेले में करीब 15 मिनट बातचीत हुई। डिनर में पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों के साथ बसपा और सपा के विधायक भी पहुंचे।

डिनर से बाहर निकलकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इसमें कोई डिप्लोमेसी नहीं है, मेरा तो लंच भी था, डिनर की क्या बात। वहीं मुख्यमंत्री ने कर्नाटक और गोवा से मध्य प्रदेश की तुलना नहीं करने की बात कही। सिंधिया गुट के मंत्री के घर डिनर का आयोजन कर पार्टी ने उन सभी अफवाहों को खारिज करने का संदेश दिया है जिसमें लंबे समय से उनके सरकार के नाराज होने और कैबिनेट से सिंधिया गुट के कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

भोपाल दौरे के दौरान सिंधिया ने पूरी तरह से कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी और नाराजगी की खबरों को इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़े हैं। डिनर के बाद बाहर निकले सभी मंत्री और विधायकों ने सरकार की मजबूती का दावा किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख