Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाईअलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

विकास सिंह
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर लगातार संदिग्ध केस सामने आने के बाद सरकार अब अलर्ट मोड पर आ गई है। सूबे के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर संभाग और जिलों में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और बीमारी को लेकर सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति सीधे बीमारी और उससे जुड़े संदिग्ध के बारे में जानकारी दे सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में केरोना को लेकर अलग से विशेष वार्ड से बनाए गए हैं और एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
 
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है और कहा है कि कोरोना को लेकर सभी को एकसाथ आने की जरूरत है। वहीं चीन में कोरोना वाइरस के संक्रमण से प्रभावित शियान शहर में फंसे खरगोन के 2 छात्र शुभम गुप्ता और मतीन खान भारत लौट आए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए विदेश मंत्रालय से इन छात्रों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया था।
 
वहीं मध्यप्रदेश कोरोना वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में लगातार संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस बीच जबलपुर और छतरपुर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। जबलपुर के सदर इलाके में रहने वाला युवक 3 दिन पहले चीन से भारत लौटा था और स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी लोगों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख