Festival Posters

मध्यप्रदेश में घुसा गुजरात का नरभक्षी, दहशत, गोली मारने के आदेश

Webdunia
शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (17:29 IST)
दाहोद। गुजरात के पूर्वी जिले दाहोद में पिछले कुछ दिनों में तीन लोगों का शिकार कर चुके नरभक्षी तेंदुए को गोली मारने की राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। हालांकि इसके पड़ोसी मध्यप्रदेश के कट्‍ठीवाड़ा के जंगलों में प्रवेश कर जाने की आशंका है।
 
जिले के देवगढ़ बारिया वन मंडल के डीएफओ जनक एल झाला ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हाल में इस जानवर  के पंजे के निशान पड़ोसी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्‍ठीवाड़ा जंगल से लगी पानम नदी के उस पार तक देखे गए हैं। वहां के वन विभाग को इस नरभक्षी जानवर के प्रवेश के बारे में सतर्क कर दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार से इसे मार गिराने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस इस काम के लिए अचूक निशानेबाज की तलाश कर रही है। दूसरी ओर इसे पिंजरे में पकड़ने अथवा बेहोश कर पकड़ने की पूरी कोशिश भी साथ ही साथ जारी है। यह लौटकर गुजरात की तरफ भी आ सकता है।
 
इसके हमले से बची महिलाओं और वनकर्मियों के अनुसार यह एक नर तेंदुआ है और शुक्रवार शाम जिले के बारिया तालुका के अंतेला गांव में एक 26 साल की महिला पर हुए हमले में यह शामिल नहीं हो सकता क्योंकि वह जगह खासी दूर है।
 
झाला ने बताया कि गत 21 नवंबर को सुबह इसने जंगल में जलावन की लकड़ी चुनने गई मथुरीबेन गणावा (64) को भानपुर के जंगल में हमला कर मार डाला। इसने उनका खून चूसने के अलावा गले के भाग के बड़े हिस्से को खा लिया।
 
इसी ने निकटवर्ती पूनाकोट के जंगल में 22 नवंबर को 11 साल की ज्योत्सना और 21 नवंबर को कोटंबी के जंगल में  अस्मिता (10) को शिकार बना लिया था।
 
इसने एक अन्य महिला को घायल भी किया था। इसी इलाके में वर्ष 2002-03 में आठ लोगों को इसी अंदाज में मार डालने वाले एक अन्य नरभक्षी तेंदुए को तब मार गिराया गया था।
 
झाला ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों, सरपंचों और विधायक सह-मंत्री बच्चूभाई खाबड़ की इच्छा के अनुरूप वन विभाग ने सरकार से इस तेंदुए को भी मारने की अनुमति मांगी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अन्य उपाय कारगर नहीं होने पर ही इसे मारा जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख