Biodata Maker

14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और अमानवीय सलूक, तांत्रिक समेत चार गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (00:13 IST)
इंदौर। तंत्र-मंत्र के जरिए गड़ा धन दिलाने के नाम पर यहां 14 वर्षीय एक लड़की से बार-बार दुष्कर्म और उसे अमानवीय यातनाएं दिए जाने के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों को को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
 
 
गांधी नगर थाना प्रभारी नीता डेरवाल ने बताया कि गहरे अंधविश्वास से जुड़े मामले में अजय सोनाने (23), उसकी मां सुनीता सोनाने (40) और युवक की दादी गीता सोनाने (65) को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा, उखल्दा मानकर (65) नाम के एक तांत्रिक को भी धर दबोचा गया है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान अजय ने तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म किया और उसे अमानवीय यातनाएं दीं। युवक की मां और दादी ने इस घिनौने अपराध में उसकी मदद की।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बलात्कार, धमकाए जाने और अन्य आरोपों से जुड़ी भारतीय दंड विधान की सम्बद्ध धाराओं के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
बच्चों के हितों में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था ‘चाइल्डलाइन’ ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए पीड़ित लड़की की मदद की। चाइल्डलाइन की स्थानीय इकाई के निदेशक वसीम इकबाल ने बताया कि लड़की के जन्म के समय उसके पैर मां की कोख से पहले बाहर आए थे। यह बात उसके पड़ोसी अजय के परिवार को पता थी।
 
इकबाल ने कहा कि अजय और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार को कथित तौर पर यह कहकर झांसे में लिया कि पैरों की ओर से जन्म लेने की उसकी विलक्षण खूबी के कारण तंत्र-मंत्र के जरिए उससे गड़े धन का सुराग हासिल किया जा सकता है।' 
 
उन्होंने कहा कि लड़की की काउंसलिंग के दौरान हमें पता चला कि तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे नशीली दवा पिलाकर श्मशान और अन्य स्थानों पर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। उसे जलती अगरबत्ती से दागा जाता था और कील लगे चाबुक भी मारे जाते थे। 
 
उन्होंने बताया कि लम्बे समय तक नशीली दवा दिए जाने के कारण अक्सर खोई-खोई रहने वाली लड़की को उसके परिवारवाले एक अन्य तांत्रिक उखल्दा मानकर के पास ले गए, जिसने बेड़ियों में जकड़कर उसे प्रताड़ित किया। हमारी टीम ने तीन दिन पहले लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया। 
 
इकबाल ने यह भी बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अजय कोई और नहीं, बल्कि लड़की का मुंहबोला भाई है और वह उसे राखी भी बांधती थी।
 

सम्बंधित जानकारी

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख