मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष को सीधे चुनेगी जनता, आज आ सकता है अध्यादेश

विकास सिंह
बुधवार, 25 मई 2022 (09:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, अब इस बात पर लगभग मुहर लग गई है। मंगलवार देर रात भाजपा की हाईलेवल बैठक के बाद सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव कराने को लेकर अध्यादेश राज्यपाल को भेज दिया है। राज्यपाल आज अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे सकते है, इसके बाद इसका गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। गौरतलब है कि ‘वेबदुनिया’ ने सबसे पहले अपने पाठकों को बताया था कि शिवराज सरकार निकाय चुनाव में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने जा रही है। 

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ मंत्रियों से इस पूरे मामले पर वन-टू-वन चर्चा भी की। महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के फैसले से शिवराज सरकार पिछली कमलनाथ सरकार के एक और फैसले में बदलाव करने जा रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार ने महापौर और अध्यक्ष का चुनाव वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया था जिसको शिवराज सरकार अब बदलने जा रही है।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश 2000, 2005, 2010 और 2015 तक लगातार जनता ही महापौर और नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव करती थी। वहीं 2018 में कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही इसे बदलकर महापौर का चुनाव पार्षदों द्धारा किए जाने के लिए मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम में संशोधन कर दिया था। 
 
वार्डो का आरक्षण आज होगा जारी-वहीं आज प्रदेश के 321 नगरीय निकायों में वार्डो का आरक्षण जारी होगा। आरक्षण का काम  पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग 321 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा जून के पहले सप्ताह में कर सकतता है। चुनावी अधिसूचना के 30 दिन के अंदर पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में ईवीएम से कराएं जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख