Hanuman Chalisa

नीमच के वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन सम्मानित

Webdunia
वरिष्‍ठ पत्रकार मुस्‍तफा हुसैन को समाज और देश के लिए की गई उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा नवाजा गया है। 
 
मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष समीर पाठक के नेतृत्‍व में रतलाम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मालवा क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार इस कार्यक्रम का हिस्‍सा बने। कार्यक्रम के दौरान पाठक द्वारा प्रदेश के वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान किया गया।
 
इसी क्रम में नीमच जिले के वरिष्‍ठ पत्रकार मुस्‍तफा हुसैन का भी सम्‍मान किया गया। हुसैन के कार्यक्रम में मौजूद नहीं होने के कारण मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच के जिलाध्‍यक्ष मुस्‍ताक अली शाह ने सम्‍मान पत्र ग्रहण किया। 
 
मुस्‍तफा हुसैन विगत 30 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे है। इस दौरान वह हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू अखबार के अलावा वेबदुनिया व इलेक्ट्रिालिक मीडिया में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्‍होंने शहर, प्रदेश और देश के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

अगला लेख