Hanuman Chalisa

Weather Updates : मध्यप्रदेश में झुलसाती गर्मी, नौगांव में पारा पहुंचा 49 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (21:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नौगांव में सोमवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।
 
मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि राजस्थान से मध्यप्रदेश की ओर शुष्क हवा आ रही है जिसके चलते मध्यप्रदेश के नौगांव एवं ग्वालियर-चंबल इलाके सहित कई भाग तीव्र लू की चपेट में हैं।

सोमवार को मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान नौगांव में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
 
डे ने बताया कि इसके बाद खजुराहो में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 47.8 डिग्री, दमोह में 47.2 डिग्री, सतना में 47.1 डिग्री, गुना में 46.8 डिग्री, रीवा में 46.6 डिग्री, राजगढ़ में 46.4 डिग्री, रायसेन में 46.2 डिग्री, शाजापुर एवं सागर में 46 डिग्री, सीधी में 45.8 डिग्री, उमरिया में 45.7 डिग्री एवं टीकमगढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 44.7 डिग्री एवं इंदौर में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख