Hanuman Chalisa

स्नैक्स के साथ प्लास्टिक का खिलौना भी खा गया 3 साल का मासूम, मौत

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (21:26 IST)
नीमच। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में नीमच जिले के एक गांव में हाल ही में चटपटे स्नैक्स के पाउच से निकलने वाले प्लास्टिक के खिलौने को स्नैक्स के साथ निगल जाने से 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसके बाद खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ शहर से चटपटे स्नैक्स के हजारों पाउच जब्त करने के बाद उन्हें जलाकर नष्ट कर दिया।
 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के जिला अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के एक गांव में चटपटे स्नैक्स के पाउच से निकला प्लास्टिक का खिलौने एक बच्चे के गले में फंस गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने शहर के बंगाली कॉलोनी इलाके में एक कारखाने में छापा मारकर चटपटे स्नैक्स के 1,800 पाउच बरामद किए और उन्हें विधि अनुसार मैदान में जलाकर नष्ट कर दिया। बच्चों को आकर्षित करने के लिए इन पाउचों में प्लास्टिक के खिलौने डाले गए थे।
 
मिश्रा ने बताया कि इसके साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के चटपटे स्नैक्स के लगभग 5,000 पाउच जब्त कर, उनके नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में प्रदेश के औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी गई है। विभाग ने इस मामले में प्रदेश स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख