Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे का रास्ता रोका

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (12:01 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पानी की कमी से परेशान लोगों ने सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की गाड़ी के सामने आकर प्रदर्शन किया और उनका रास्ता रोक दिया।
 
बुधवार को शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पोहरी में हुई इस घटना में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सिंचाई के लिए 'नहर नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाए और मंत्री को ज्ञापन भी दिया। श्रीमती सिंधिया कल दोपहर पोहरी में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होकर जब पोहरी से रवाना हुईं, तब लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक कर यह प्रदर्शन किया।
 
इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनकारियों की बात को गंभीरता से सुना। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं है, फसलें सूख रही हैं और पीने के पानी की भी समस्या है। उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती सिंधिया ने उन्हें इस पर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
 
पोहरी क्षेत्र जिले के अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों में आता है। सहरिया आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में पानी की भारी कमी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख