Hanuman Chalisa

इंदौर में भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (08:53 IST)
इंदौर। इंदौर में एबी रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार पेट्रोल पंप के सामने खड़े खाली ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
 
हादसा शहर के तलावली चांदा के पास रात करीब 2 बजे हुआ। कार में सवार 4 लोगों ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि 1 युवक की अस्पताल में मौत हो गई। 1 युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को कार से निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिछले हिस्से में घुसते ही डंपर की स्टेपनी का हिस्सा टूट गया और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। कार में सवार छह में से चार युवकों के सिर, हाथ और धड़ तक अलग हो गए। 
 
लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि सभी 6 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख