Hanuman Chalisa

गुड न्यूज... विदेश जाना चाहते हैं तो 4 सप्ताह में लगेगी कोविशील्ड

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (18:34 IST)
इंदौर। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं और दूसरे डोज के 84 दिन के लंबे अंतराल से परेशान है तो अब आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है। पढ़ाई करने या नौकरी करने विदेश जाने वाले लोगों को 4 सप्ताह में ही कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगा दिया जाएगा। 
 
इंदौर जिले के टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि विदेश जाने वालों को कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। केंद सरकार द्वारा बदली गई गाइडलाइन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति विदेश जाकर अपना व्यवसाय व पढ़ाई कर रहा है तो उसे 4 सप्ताह में ही ऐसे व्यक्ति को दूसरा डोज लगा दिया जाए।
 
ऐसे लोगों का पंजीयन आधार कार्ड से नहीं बल्कि पासपोर्ट के जरिए किया जाएगा ताकि व्यक्ति की सही जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास आ सके। डॉ. जड़िया ने बताया कि यदि वह व्यक्ति भारत आ गया है और उसने कोवीशील्ड की जगह कोवैक्सीन लगवा ली है तो उसे 3 माह बाद फिर से कोविशील्ड वैक्सीन ही लगवाना होगी।
 
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार अन्य देशों में कोवैक्सीन मान्य नहीं है। हालांकि अभी तक इस प्रकार के कोई केस हमारे सामने नहीं आए हैं कि कोविशील्ड की जगह किसी ने कोवैक्सीन का डोज लगवा लिया हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख