भारत से मेरा दिल का रिश्ता है-टोमोको किकुची

Webdunia
इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन टोमोको किकुची के साथ नीलोत्पल मृणाल का सत्र खासा सराहा गया। विश्व शांति और साहित्य पर जापान मूल की लेखिका टोमोको ने कहा कि भारत से मेरा दिल का रिश्ता है। मैं यहां आना चाहती थी लेकिन यहां आने के लिए भाषा सीखना जरूरी है, इसलिए पहले मैंने हिन्दी सीखी और फिर भारत आई।
 
दो भाषाओं के बीच मेरे लेखन और अनुवाद का उद्देश्य यही था कि दोनों देशों की संस्कृति को कैसे जोड़ा जाए। जापानी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मुझे भारतीय पाठकों को क्या बताना चाहिए, उस पर गंभीरता से सोचूं फिर लिखूं। किताब 'हिरोशिमा का दर्द' को सचित्र लिखने के पीछे भी यही सोच थी कि अगर हम इस हादसे का दोहराव नहीं चाहते हैं तो अधिकांश लोगों तक यह सरल और संप्रेषणीय रूप में पहुंचे।
 
अपनी इस रचना में टोमोको ने बताया कि एक 7 साल की लड़की ने कैसे विभीषिका से बचकर अपनी जान बचाई। इस कॉमिक फॉर्म में आई रचना के चित्र तोशी मरुकी ने बनाए हैं, जिन्होंने खुद इस हादसे को करीब से देखा है। टोमोको ने कहा कि भारत में कॉमिक्स मनोरंजन के लिए होती है जबकि जापान में यह गंभीर विषयों पर तैयार की जाती है।
 
जापान में कॉमिक्स के विषय राजनीति, इतिहास, समाज, व्यवस्था, समस्या और संस्कृति जैसे होते हैं जिन्हें संभ्रांत और संपन्न वर्गों के लोग पढ़ते हैं। अपनी रचनाओं के माध्यम से मैं यह बताना चाहती हूं कि पीढ़ी दर पीढ़ी परमाणु का कितना और कैसा भयानक असर हो रहा है। किस तरह का दर्द वहां झेला जा रहा है।
 
हिरोशिमा की बात या घटना का जिक्र आज का युवा करना नहीं चाहता। ऐसे में मुझे लगा कि कॉमिक्स के रूप में उसे सामने रखा जाना चाहिए। टोमोको ने बताया कि उन्होंने महादेवी वर्मा की विश्व दृष्टि पर पीएचडी की है और महादेवी की रचनाएं उनके दिल के करीब हैं। बहुत ही मीठी आवाज और सधे हुए स्वर में टोमोको की हिन्दी ने सभी को आकर्षित किया।
 
हिरोशिमा त्रासदी पर उनकी कृति नीरव संध्या का शहर और साकुरा का देश उनकी लोकप्रिय रचना है। उनकी अन्य रचनाओं में पर्वत पिता, बारिश का प्रकोप झेलकर और वनस्पति का डॉक्टर शामिल है। नीलोत्पल मृणाल ने इस सत्र को मॉडरेट किया।
 
अंतिम सत्र में नामचीन व्यंग्यकारों ने ठहाके लगाने को मजबूर कर दिया। इस सत्र में ज्ञान चतुर्वेदी आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। उनके स्थान पर जाने-माने व्यंग्यकार पिलकेन्द्र अरोरा और जवाहर चौधरी शामिल हुए इस सत्र को निधि हसीजा ने मॉडरेट किया। अंत में मैं भी कवि नामक खुला मंच था जिसमें नवोदित रचनाकारों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख