Hanuman Chalisa

जंजीरों में जकड़ा पेड़ करता है मनोकामनाएं पूर्ण

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (07:00 IST)
क्या कोई पेड़ आपकी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकता है, वह भी जंजीरों में जकड़ा हुआ? भरोसा तो नहीं होता, लेकिन बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में करीब 170 साल पुराना पेड़ लोगों की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु पेड़ में जंजीर (सांकल) ठोककर चले जाते हैं।
 
मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला मुख्‍यालय से महज 27 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव बरट में एक पेड़ दशकों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और पेड़ में लगी जंजीरों को पकड़कर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर लोग श्रद्धा के तौर पर लोहे की जंजीर ठोक जाते हैं। बुंदेलखंडी में इसे सांग ठोकना भी कहा जाता है। 
 
दरअसल, मन्नत पूरी होने के बाद जंजीर ठोकने को कुंडी लगाना, बांधना भी कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि यह अनंत तक अटल और अमर रहे। 
 
कहा जाता है कि पेड़ में अब तक हजारों की संख्या में लोहे की जंजीरें लगाई जा चुकी हैं। बड़ी संख्या में जंजीरें तो पेड़ के तने में ही समा गई हैं। 
 
स्थानीय लोगों का मानना है कि जब यह पेड़ छोटा था तब से लोग इसमें सांग लगाते हुए चले आ रहे हैं। यह पेड़ कई पीढ़ियों से चला आ रहा है।

ग्रामीणों का दावा है कि यह लगभग 150 वर्ष से भी पुराना रिवाज है। बुजुर्गों की मानें वह अपने जन्म के बाद से ही इस पेड़ को इसी प्रकार से देख रहे हैं। वे कहते हैं कि इस पेड़ में देवता वसते हैं। ग्रामीणों के अनुसार लोग यहां बच्चे की मन्नत, शादी, वाद-विवाद निपटने, धन-दौलत सहित अन्य परेशानियों को लेकर दूर-दूर से आते हैं।
 
ऐसी मान्यता है कि यहां आकर लोग जो भी मुराद मांगते हैं, वह पूरी हो जाती है। गिरी हुई जंजीर जमीन में दफन हो जाती है। कहा जाता है कि अगर कोई जंजीर उठा ले जाता है तो उसका अहित हो जाता है। 
 
पूरे मामले पर जब भाजपा नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह से बात की तो उन्होंने इसे लोहों की आस्था का केंद्र बताया और कहा कि वैसे भी पेड़ हमारे प्राकृतिक भगवान हैं। हम उनके बगैर जिंदा नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि जिसे लोग देवता मानकर वर्षों से पूजते आ रहे हैं तो स्वाभाविक है कोई चमत्कार तो होगा ही। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

गंभीरा ब्रिज फिर से होगा गुलजार, नौकरीपेशा और आम आदमी को ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय, सांसद राघव चड्‍ढा की कोशिश रंग लाई, शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में 31 मार्च को रखेंगे मध्यप्रदेश का ओडीओपी मॉडल

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

रूस का पेट्रोल निर्यात पर प्रतिबंध : क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें पूरा गणित

अगला लेख