जबलपुर में बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को चुनौती देंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तनखा

विकास सिंह
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (16:32 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर में सियासी तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज नेता विवेक तनखा पर दांव लगाया है।
 
पार्टी ने आज जिन बारह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है उसमें जबलपुर से विवेक तनखा का नाम भी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राकेश सिंह और विवेक तनखा के बीच ही चुनावी मुकाबला हुआ था, जिसमें राकेश सिंह ने विवेक तनखा को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था।
 
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबलपुर में वापसी करते हुए आठ में चार विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है वहीं मौजूदा कमलनाथ सरकार में जबलपुर से दो कैबिनेट मंत्री भी है।
 
अगर बात करें विवेक तनखा तो तनखा की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है और वो मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाकौशल की जिम्मेदारी विवेक तनखा को दी थी और चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में गए थे। 
 
वेबदुनिया ने पहले ही बताया था कि जबलपुर से कांग्रेस विवेक तनखा को अपना उम्मीदवार बनाएगी। भोपाल से दिग्विजय सिंह के बाद अब जबलपुर से विवेक तनखा के नाम का एलान कर कांग्रेस ने अब बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। विवेक तनखा वर्तमान में राज्यसभा सांसद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख