Hanuman Chalisa

फडणवीस ने बीड में सरपंच हत्या मामले पर कहा, विपक्ष हर घटना का राजनीतिकरण कर रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (19:04 IST)
Beed Sarpanch murder case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को संकल्प लिया कि बीड (Beed) जिले में किसी भी व्यक्ति को लोगों को धमकाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जहां हाल ही में एक गांव के सरपंच (sarpanch) की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि विपक्ष हर घटना का राजनीतिकरण करना चाहता है।
 
वे इस मामले में स्थानीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वाल्मीक कराड की गिरफ्तारी की मांग करने वाले राज्य भाजपा विधायक सुरेश धास के बारे में एक संवाददाता के सवाल का जवाब दे रहे थे। धास ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री को खुद जिले का प्रभारी मंत्री बनना चाहिए।ALSO READ: फडणवीस ने की कांग्रेस से संसद का समय खराब करने पर माफी की मांग
 
मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी : फडणवीस ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर तय करेंगे कि प्रभारी मंत्री कौन बनेगा? मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है और उन्होंने कहा कि बीड में किसी को भी गुंडे की तरह काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।ALSO READ: नाराज छगन भुजबल ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
 
राकांपा (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि उन्हें बीड और परभणी की घटनाओं के बाद राज्य में डर लगता है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महाराष्ट्र देश के किसी भी राज्य की तुलना में अधिक सुरक्षित है। यह शोभा नहीं देता (विपक्ष को) कि हर घटना का राजनीतिकरण किया जाए। वे हर घटना का राजनीतिकरण करना चाहते हैं और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना चाहते हैं।ALSO READ: Maharashtra में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास रहेगा गृह मंत्रालय, जानिए शिंदे और पवार को क्या मिला
 
बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का एक टोल बूथ के पास से अपहरण कर लिया गया था और कुछ लोगों ने 9 दिसंबर को उन्हें यातना देकर मार डाला था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख