मुंबई में भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 अगस्त 2025 (09:22 IST)
Local train services resumed in Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद बुधवार तड़के 3 बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के 1 दिन बाद बुधवार सुबह मुंबई में लोकल ट्रेन सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं।ALSO READ: Weather Update: मुंबई को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, क्या है देशभर में मौसम का हाल?
 
हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल : मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार तड़के 3 बजे पटरियों से पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गईं। मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण मंगलवार दोपहर को रेलवे अधिकारियों को पहले हार्बर लाइन पर तथा बाद में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल परिचालन स्थगित करना पड़ा।
 
पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबीं : दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और ठाणे स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर रेल परिचालन मंगलवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर बहाल हो गया, लेकिन नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाली हार्बर लाइन पर सेवाएं आधी रात के बाद भी निलंबित रहीं। हार्बर लाइन के कुछ हिस्सों में पटरियां 15 इंच तक पानी में डूब गईं। नीला ने बताया कि फिलहाल सभी लाइनों पर सेवाएं चालू हैं।ALSO READ: Mumbai Rain : भारी बारिश में डूबी मुंबई, बाढ़ से 8 व्यक्तियों की मौत, बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल
 
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में अपील की कि आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या होगा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नरेन्द्र मोदी और शहबाज शरीफ

भारत ने बचाई Pakistan के लोगों की जान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान

PM मोदी ग्रेजुएशन डिग्री मामला, CIC के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द, DU ने दी थी चुनौती

दहेज, पति का अफेयर, रीलबाजी और ब्यूटी पार्लर, ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के मर्डर की सनसनीखेज कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री थे, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया ज्ञान

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गिराए गए 7 जेट विमान, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- न्यूक्लियर वॉर को मैंने टलवाया

ED ने छांगुर बाबा के सहयोगी की 13 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

ED ने स्कूल भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक को गिरफ्तार किया, राजनीतिक विवाद गहराया

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानिए क्या है नियम व शर्तें

अगला लेख