Hanuman Chalisa

पूजा-पाठ के नाम पर दरिंदगी! नासिक के ज्योतिष का काला सच, 58 वीडियो से खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (10:26 IST)
महाराष्‍ट्र के नासिक में पुलिस ने ज्योतिष अशोक खरात को महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 58 अश्लील वीडियो भी बरामद किए गए हैं। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है।
 
अशोक खरात को आध्यात्म और पूजा-पाठ की आड़ में एक महिला के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एफआईआर के अनुसार, खरात महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था।

पूजा-पाठ के नाम पर वह महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर हिप्नोटाइज कर लेता था। आरोपी तंत्र-मंत्र का खौफ दिखाकर या उनके पतियों की जान को खतरा बताकर उनके साथ शारीरिक शोषण करता था।
 
खरात ने अपने ऑफिस में खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। नासिक क्राइम ब्रांच ने अब तक 58 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, इससे पता चलता है कि उसने एक नहीं, बल्कि कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।
 
ज्योतिष के कई दिग्गज राजनेताओं से संबंध थे। इसका फायदा उठाते हुए उसने अपना रसूख बढ़ाया। राजनेताओं के साथ फोटो दिखाकर वह पीड़ितों के सामने दिखाता था कि वह कानून से ऊपर है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख