बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से खोज रहे हैं नाम, तो समझिए पूरी हो गई है आपकी तलाश

लड़कों के लिए ये रहे सबसे यूनिक नाम, खास है इनका मतलब

WD Feature Desk
Baby Boy Names

Trending Baby Boy Names: अगर आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आया है तो जाहिर सी बात है आपने भी उसके लिए नामों की तलाश शुरू कर दी होगी। हर पेरेंट्स बच्चे लिए ऐसा नाम ढ़ूंढ़ना चाहते हैं जिससे उनको पहचान मिल सके।

अगर आप पेरेंट्स बन चुके हैं या बनने वाले हैं और बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से नाम खोज रहे हैं तो आपकी तलाश इस आर्टिकल में पूरी होने वाली है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेबी बॉय के कुछ यूनिक नाम और उनका अर्थ।ALSO READ: इन यूनीक नामों में से चुनिए आपके बेटे के नामकरण के लिए अपनी पसंद का नाम


रुद्रांश: रुद्रांश नाम भगवान शिव सेप्रेरित है। रुद्रांश नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक अंश। ऐसा कहा जाता है कि रुद्रांश नाम के लोगों में बहुत ही सब्र का भाव होता है। इस नाम के लोग कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और नई-नई जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं।

ऐदेन:ऐदेन नाम का अर्थ है शक्ति का प्रदर्शन। इस नाम के व्यक्ति न सिर्फ बल से बल्कि दिमाग से भी काफी शक्तिशाली होते हैं और दुनिया को जीत लेने का दम रखते हैं।

भार्गव: भार्गव नाम भगवान शिव का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस बच्चे का नाम भार्गव होता है उसमें स्वयं ही भगवान शिव के गुण समाहित हो जाते हैं। भार्गव नाम के लड़कों का स्वभाव काफी शांत होता है।

इभान: भगवान गणेश का एक नाम इभान है। इभान नाम के लोग दुनिया से अलग सोचते हैं और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

ऊर्जम: जो पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा मस्ती और खुशमिजाजी से भरपूर हो वो ऊर्जम नाम चुन सकते हैं। ऊर्जम नाम के लड़के अपने खुशमिजाजी और जिंदादिली से लोगों के मन में उतर जाते हैं।

क्षमाकरम : पारंपरिक नामों में लड़कियों के नाम अक्सर क्षमा रखे जाते हैं, लेकिन लड़कों के लिए क्षमाकरम नाम काफी हटके है। क्षमाकरम नाम का अर्थ होता है सभी को क्षमा (माफ) करने वाला है। इस नाम के लड़के काफी मनमोहक माने जाते हैं।

जागृत : जागृत नाम का अर्थ इसी में छिपा हुआ है। इसका अर्थ होता है सतर्क और जागरूक व्यक्ति, जो अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह से जानने के बाद ही रिएक्शन देता है। जागृत नाम के लड़कों को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं , क्योंकि यह अपनी बातों को सटीक तरीके से रखते हैं।

छायांक : छायांक नाम का सम्बन्ध चंद्रमा से है। कुछ लोगों का माना है कि इस नाम का सम्बन्ध भगवान बुद्ध से भी है। भगवान बुद्ध के सारथी का नाम छायांक था। लड़कों के लिए यूनिक नामों की लिस्ट खोज रहे लोगों के लिए एक नाम काफी अच्छा रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

20 मजेदार वेडिंग एनिवर्सरी विशेज, शादी की सालगिरह पर इस फनी अंदाज में दें दोस्तों को शुभकामनाएं

बाम या आयोडेक्स से नशा जैसा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक सच्चाई

क्या 32 बार खाना चबाने से घटता है वजन? जानिए क्या है माइंडफुल ईटिंग

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से पाएं लंबे और घने बाल

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

अगला लेख