Hanuman Chalisa

'अजय' की पराजय पर निकले अरुण के आंसू (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (15:49 IST)
भोपाल। सियासी उठापटक के बीच यहां एक अजीब दृश्य देखने में आया जब कांग्रेस नेता अजय सिंह से मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के आंसू निकल आए। भावुक हुए अरुण यादव को अजय सिंह और आसपास के लोगों ने सांत्वना दी।
 
दरअसल भोपाल में अजय सिंह से अरुण यादव जब मिले तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा रही कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और दोनों दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। लोग यह कयास लगाने लगे कि ये आंसू खुद की हार के थे या फिर सूबे में बन रही कांग्रेस की सरकार पर खुशी के आंसू।
 
 
 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को अपनी परंपरागत सीट चुरहट से पराजय मिली, वहीं दूसरी ओर अरुण यादव बुधनी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से हार गए।
 
सियासी गलियारों में यह भी खबरें सामने आई कि कई विधायकों ने अजय सिंह को अपनी सीट छोड़ने की भी पेशकश की। अब राजनीतिक पंडित यह विश्लेषण करने में लगे हैं कि इन दिग्गजों को कांग्रेस सरकार में कौनसा पद मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख