Dharma Sangrah

कमलनाथ की प्रशंसा कर गौर ने बढ़ाई भाजपा की मुसीबत

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (19:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर द्वारा शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सार्वजनिक मंच से प्रशंसा कर राज्य भाजपा की मुसीबत बढ़ा दी है। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। 
 
कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के विकास को लेकर एक पत्रकार द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन गौर ने किया। इस मौके पर गौर ने कमलनाथ और उनके संसदीय क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र करते हुए उनकी प्रशंसा की। 
 
इस संबंध में पूछे जाने पर गौर ने कहा कि विकास के मुद्दे पर लिखी गई एक किताब को विमोचन करने वे गए थे। कमलनाथ की प्रशंसा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे जब केंद्र में कांग्रेस शासनकाल में मंत्री थे, तब उन्होंने इस राज्य में विकास संबंधी कार्यों के लिए मदद की थी। हमने भी राज्य सरकार में मंत्री होने के नाते छिंदवाड़ा के विकास के लिए काफी मदद की थी। इस मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
 
केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि कमलनाथ के संबंध में गौर की राय उनकी निजी है। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी जब प्रदेश संगठन के समक्ष आएगी, वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अगली कार्रवाई के बारे में विचार करेगा।
 
वहीं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गौर ने कमलनाथ को विकास पुरुष बताया है। गौर ने छिंदवाड़ा के विकास के अलावा राज्य सरकार को कमलनाथ के केंद्रीय मंत्री के रूप में दिए गए सहयोग की भी सराहना की है। सलूजा ने कहा कि कमलनाथ ने कभी भी विकास के मामले में राजनैतिक तौर पर भेदभाव नहीं किया। 
 
गौर शिवराजसिंह चौहान सरकार में गृहमंत्री थे। कुछ वर्ष पहले उन्हें मंत्री पद से हटाने के बाद से वह अक्सर राज्य की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहते हैं। उनके बयान सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए परेशानी का सबब भी बन जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

गृहमंत्री अमित शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिए

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री यादव के प्रयासों से स्‍वदेश लौटे जैन परिवार ने जताया आभार

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव

तूबा के सपनों को मिले पंख, मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़कर बनाया सॉइल कॉन्सेप्ट ब्रांड

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

अगला लेख