Hanuman Chalisa

राफेल के जवाब में भाजपा का कांग्रेस पर हेराल्ड वार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (18:03 IST)
भोपाल। राफेल के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे राहुल गांधी को घेरने के लिए भाजपा ने अब नेशनल हेराल्ड का मुद्दा उठाया है।
 
भोपाल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित्त पात्रा ने राहुल पर हमला बोलते हुए नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल पर हमला बोला। भाजपा ने नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग के गलत इस्तेमाल के लिए सोनिया और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।
 
संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार ने मध्यप्रदेश को लूटा है। संबित ने नेशनल हेराल्ड की एमपी नगर में स्थित इमारत को भष्टाचार की स्मारक बताया। पात्रा ने कहा कि हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी आरोपी नंबर एक और दो हैं और दोनों नेता पचास हजार के मुचलके पर बाहर हैं, वहीं संबित पात्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिल्डिंग के अंदर प्रिटिंग प्रेस खोजने का सियासी स्टंट भी किया, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के सड़क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
 
कांग्रेस ने पूरे मामले की शिकायत पर निर्वाचन आयोग से की है। वहीं कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने भोपाल कलेक्टर सुदामा खाड़े से शाम तक पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आदर्श आचार संहिता का पालन ना किए जाने को लेकर आयोग परमीशन देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख