भोपाल में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को मेगा-शो बनाने में जुटी भाजपा

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (00:33 IST)
भोपाल। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को मध्यप्रदेश में भाजपा भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए अपना चुनावी शंखनाद करने जा रही है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे।


भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजकर तैयार हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जम्बूरी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। 
मुख्यमंत्री चौहान ने अटल महाकुम्भ परिसर में अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि महाकुंभ से कार्यकर्ताओं और पार्टी में  नई ऊर्जा का संचार होगा। महाकुंभ से कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरणा और उत्साह मिलेगी। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले महाकुंभ कर जीत हासिल की थी और इस बार भी हम जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता महाकुंभ अद्‍भुत होगा। 
राकेश सिंह ने आयोजन को विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ बताते हुए कहा कि महाकुंभ में  230 विधानसभाओं के 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने महाकुंभ में हर एक बूथ से 20 कार्यकर्ता के शामिल होने का भी दावा किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख