Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में आज शाम थमेगा चुनाव का शोर, धुआंधार प्रचार में जुटे नेता

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (14:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए शाम 4 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज शाम 5 बजे बाद प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकेंगे। लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी प्रकार की रैली या सभा का आयोजन भी नहीं हो सकेगा।


इसके पहले आज सभी दलों के आला नेता धुआंधार प्रचार में जुटेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज मालवा में धुआंधार प्रचार करेंगे। वे आज भाजपा के गढ़ प्रदेश के इंदौर में रोड शो करेंगे। वे धार जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज प्रचार के अंतिम दिन नौ सभाओं को संबोधित करते हुए राजधानी भोपाल समेत सात जिलों का दौरा करेंगे। वे आज छतरपुर के मलहरा, निवाड़ी, सागर के बीना, विदिशा के सिरोंज और शमशाबाद, गुना जिले के चाचौड़ा, सीहोर के इछावर, भोपाल के बैरसिया और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कोलार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ आज छिंदवाड़ा जिले में 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान के साथ सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: 'इस्लामपुरा' का नाम बदलकर फिर रखा 'कृष्णनगर', इन 9 जगहों को मिली पुरानी पहचान

बूंद- बूंद को तरसा इंदौर, कई कॉलोनियों में जल संकट, गुस्‍साए विधायक महेंद्र हार्डिया, कहा- रोज महापौर के घर जाकर बैठूंगा

क्या भारत एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है? पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील या आने वाले संकट की चेतावनी?

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

अगला लेख