Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : सिंधिया ने की चुनाव आयोग से मतदान का समय बढ़ाने की मांग

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (11:33 IST)
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव का समय है और जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करेगी। कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सिंधिया ने आरोप लगाया कि राज्य में अनेक स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मतदान के दौरान खराबी की सूचनाएं मिली हैं।


सिंधिया ने यहां ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि राज्य की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार और कुप्रशासन से तंग आ गई है। साढ़े सात करोड़ जनता परिवर्तन चाहती है और 11 दिसंबर को नतीजे के दिन यह बात साफ हो जाएगी।

कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सिंधिया ने आरोप लगाया कि राज्य में अनेक स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मतदान के दौरान खराबी की सूचनाएं मिली हैं। संबंधित मतदान केंद्रों पर मशीनें तुरंत बदलना चाहिए और वहां पर मतदान के लिए समय भी बढ़ाना चाहिए।

सिंधिया ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर भी निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बात पर गौर किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख