shiv chalisa

मध्यप्रदेश में कई जगह EVM में खराबी से मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें, कांग्रेस ने लगाया आरोप

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (10:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कई स्थानों पर EVM खराब होने की खबरें आ रही हैं। भोपाल में EVM में खराबी से कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे लेकर ट्‍वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट में किया प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ईवीएम मशीन ख़राब व बंद की जानकारी सामने आ रही है...
इससे मतदान प्रभावित हो रहा है। मतदान केंद्रों पर लम्बी लाइनें लग गयी है...इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे? 
चुनाव आयोग अविलंब इस पर निर्णय ले। तत्काल बंद मशीनों को बदले।
 
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पक्ष के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आ रही हैं। सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई ऐसे मतदान केंद्रों पर, जो कांग्रेस के पक्ष के हैं, वहां से ईवीएम ख़राब होने के समाचार आ रहे हैं।
 
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स से कहा है कि वे खराब मशीन के स्थान पर बदली जाने वाली मशीनों के नम्बर नोट कर लें और नई मशीन को वोटिंग शुरु होने के पहले 50-100 वोट डालकर चेक ज़रूर करें। मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम में खराबी की खबरें आ रही हैं।
 
सेंटमेरी स्कूल के मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा बैठे धरने पर बैठ गए। उन्होंने एकसाथ चार EVM ख़राबी को जताई नाराजगी। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया।
 
राऊ विधानसभा में भी माता गुजरी स्कूल के बूथ नं. 106 में 13 वोटों के बाद मशीन में एरर आ गया। प्रोफेसर पीएन मिश्रा और राजीव गुप्ता ने वोटिंग करने गए थे। बूथ अधिकारी के अनुरोध के बाद वे वोट देने के लिए अपने परिवार के साथ वापस आए। ईवीएम में खराबी की खबरें प्रदेश के कई जगहों से आई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

LPG, LNG की कमी नहीं, Iran-Israel War के बीच देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

PM मोदी ने की यूक्रेन और ईरान यु़द्ध रोकने की अपील, बोले- सैन्य संघर्ष समाधान नहीं, संवाद ही एकमात्र तरीका

Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल

RSS की ‘शतक’ फ़िल्म देखने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, सीट नहीं मिली तो नीचे बैठ गए

अगला लेख