Hanuman Chalisa

रायबरेली जेल का वीडियो वायरल, ऐश करते दिखे कैदी

अवनीश कुमार
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की रायबरेली जेल को लेकर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं उसी की फेहरिस्त में एक वायरल वीडियो और आ गया है जिसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। इस वीडियो में कितनी सत्यता है यह तो जांच का विषय है लेकिन यह वायरल वीडियो कहीं ना कहीं रायबरेली जेल प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान जरूर खड़ा करता नजर आ रहा है।


अगर सूत्रों की मानें तो अब तक कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनको लेकर कार्रवाई रायबरेली जेल प्रशासन के कुछ कर्मचारियों पर हो चुकी है लेकिन कहीं न कहीं अब और वीडियो जो सामने आ रहे हैं उनको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह वही कैदी हैं जो पिछले वीडियो में भी दिखाई दे रहे हैं। कहीं ना कहीं इन्हें जेल में खुली आजादी नहीं मिल रही है इसलिए यह कारनामे कर रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि यह वीडियो बनाने के लिए इन्हें मोबाइल मुहैया कौन करा रहा है और कौन शख्‍स है जो वीडियो बनाकर इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है जिसको लेकर कहीं न कहीं रायबरेली का जेल प्रशासन कटघरे में खड़ा होता नजर आ रहा है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जो वीडियो इस बार वायरल हो रहा है उसमें कैदी अजीत चौबे और अंशू दीक्षित मुख्य रूप से दिख रहे हैं। वीडियो किसी तीसरे शख्स ने बनाया है। अजीत चौबे पानी वाली दाल, बेरंगी सब्जी और पापड़ सरीखी रोटियां दिखाता है।

अजीत के अनुसार जेल के भीतर कैंटीन नहीं बल्कि होटल संचालित हो रहा है। यहां बंद 1100 से ज्यादा बंदियों व कैदियों को गुणवत्ताविहीन खाना परोसा जा रहा है। जिसकी वजह से एक हजार कैदी खाना खरीदकर खा रहे हैं। जेल में 25 रुपए की सब्जी, इतने का ही आलू का पराठा और 20 रुपए का रसगुल्ला दिया जाता है। कमाई का हिसाब-किताब भी समझाया गया।

अजीत के मुताबिक खाने का आंकड़ा ले लें तो एक पराठा एक हजार कैदी खाते हैं मतलब कुल कमाई 25 हजार की। ऐसे ही रसगुल्ले में 20 हजार की। ये सारा पैसा जेल प्रशासन आपस में बांट लेता है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि यह रायबरेली जेल प्रशासन को वीडियो के जरिए कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख