Hanuman Chalisa

वाह री आचार संहिता, महाराणा प्रताप का चित्र भी पुतवा दिया

Webdunia
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (19:11 IST)
रतलाम। चुनाव आचार संहिता लागू होने से डरे प्रशासनिक अधिकारी देश के महापुरुषों को भी नहीं बख्श रहे हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम रुगनाथगढ़ में आचार संहिता के नाम पर विद्यालय में बने हुए महराणा प्रताप के चित्र को भी पोत दिए जाने का मामला सामने आया है।
 
प्रशासन की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन ने अपनी इस कार्रवाई को सही ठहराया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रतलाम जनपद के ग्राम रुगनाथगढ़ में शासकीय विद्यालय की दीवारों पर कई महापुरुषों के चित्र बने हुए थे। आचार संहिता के पालन में जी जान से जुटे कुछ अधिकारियों को महाराणा प्रताप का चित्र भी मतदान को प्रभावित करने वाला नजर आया। इस चित्र को फौरन चूने से पुतवा दिया गया।
 
प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में और खासतौर पर सवर्ण और राजपूत समाज में रोष व्याप्त हो गया। राजपूत करणी सेना ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए मामले की शिकायत चुनाव आयोग को करने की बात कही है।
 
रतलाम ग्रामीण की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शिराली जैन ने कहा कि शासकीय भवनों पर किसी भी प्रकार के चित्र इत्यादि नहीं होना चाहिए। यह शासकीय सम्पत्ति विरुपण की श्रेणी में आता है। सुश्री जैन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ही शासकीय विद्यालय भवन पर बने सभी चित्रों को पोता गया है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या महाराणा प्रताप का चित्र मतदाताओं को प्रभावित करता है, सुश्री जैन का कहना था कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि शासकीय भवनों पर किसी भी प्रकार के चित्र नहीं होने चाहिए। इन्ही निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की गई है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख