Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश की सियासत में एक और संत की एंट्री, पंडोखर सरकार ने बनाई पार्टी

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (00:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक और संत की एंट्री हो गई है। सियासत के करीबी  रहने वाले संत पंडोखर सरकार ने मध्यप्रदेश ने अब खुद सियासी मैदान में उतरने का फैसला किया है। पंडोखर सरकार ने सांझी विरासत पार्टी का ऐलान करते हुए सूबे के 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 
 
भोपाल में पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि साधु संतों के आत्म सम्मान के लिए उन्होंने राजनीतिक मैदान में उतरने का फैसला किया है। पार्टी के ऐलान के साथ ही पंडोखर सरकार ने पार्टी के चुनाव चिन्ह मोतियों के हार की भी घोषणा की। 
 
पंडोखर सरकार ने राजनीति में आने के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं और आम आदमी के सम्मान और प्रदेश के विकास के लिए वह सियासत में आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख