Hanuman Chalisa

सवर्ण आंदोलन से डरी सरकार, अब डैमेज कंट्रोल की तैयारी

प्रीति सोनी
एससी एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ हुए भारत बंद और प्रदर्शनों के रूप में विरोध की बानगी देखने के बाद अब भाजपा सरकार अब संभलती नजर आ रही है। दलितों के पक्ष में इस अध्यादेश को लाने के बाद सवर्णों के मुखर होते स्वर शायद भाजपा के कानों में अब गूंजने लगे हैं, और यही कारण है कि अब उसे यह चिंता सताने लगी है कि कहीं एससी-एसटी वर्ग को साधने के चलते उसके हाथ से एक बड़ा वोटबैंक न निकल जाए।

 
अध्यादेश लाने के बाद पार्टी के पास कदम वापस खींचने का तो कोई विकल्प नहीं है, लेकिन हां वह फूक-फूक कर कदम रखने में जरूर विश्वास कर रही है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरें बता रही है कि भाजपा अब कोई बीच का रास्ता खोजने में जुट गई है। 

 
मध्यप्रदेश में भारत बंद के व्यापक असर ने सरकार की चिंता को और बढ़ा दिया है क्योंकि इसी साल के अंत में यहां चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए अध्यादेश लाने के बावजूद एससीएसटी वोट बैंक तो बड़ा सवाल है ही, अब सवर्णों को साधना भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। 
 
दिल्ली में हुई बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया गया और इससे निपटने के लिए अब खास तौर से मध्यप्रदेश में सवर्ण नेताओं की मदद ली जा रही है। एक तरफ बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सवर्ण नेता अपने समर्थकों को समझाएं तो दूसरी ओर केंद्र सरकार इस मामले में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

 
सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके अनुसार गृह मंत्रालय राज्यों को सलाह दे सकता है कि इस कानून का उपयोग सोच-समझकर और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही किया जाए और इस कानून के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरती जाए। 
 
अब सरकार ये बताने का भी प्रयास कर रही है कि वह इस कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी उतनी ही गंभीर है जितनी दलितों के अधिकार के लिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रवास पर कड़े प्रतिबंध

महापौर का इस्तीफा मांगेगी कांग्रेस, अपर आयुक्त बदलने के लिए मिलेंगे कमिश्नर से, राजबाड़ा पर होगा बड़ा प्रदर्शन

जनरल खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मेलोडी टॉफी गिफ्ट पर भड़के राहुल गांधी: आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

अगला लेख