Hanuman Chalisa

असली नहीं था फेसबुक का लाइव सुपर मून वीडियो

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
# माय हैशटैग
पिछले सप्ताह फेसबुक पर जिस लाइव सुपरमून वीडियो को 1 करोड़ 60 लाख बार देखा गया, वह असली वीडियो नहीं था, बल्कि प्रांक था। फेसबुक के लाखों यूजर उस वीडियो को लाइव समझकर देखते रहे। जो वीडियो दिखाया गया, वह वास्तव में 9 साल पुराने चित्रों को लेकर बनाया गया था। यूजर्स की शिकायत के बाद फेसबुक से उसे हटा दिया गया। फेसबुक लाइव पर सबसे ज्यादा देखा गया सुपरमून का यह वीडियो यूजर्स के साथ एक तरह का छल था। ई-बज के नाम से इसे पोस्ट किया गया था। बुधवार की देर रात उसे हटा दिया गया। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के वीडियो दिखाना फेसबुक के नियमों का उल्लंघन है, पर उन्होंने यह नहीं बताया कि वे क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं।
  
सुपर मून के वीडियोज को लोगों ने बहुत पसंद किया। अनेक यूजर्स ने लिखा, वाह मजा आ गया, अद्भुत, विलक्षण आदि। कुछ यूजर जो वीडियो पर लगातार निगाह रखे हुए थे, उन्होंने वीडियो की विश्वसनीयता को परखा और लिखा कि तीन घंटे हो गए, चांद की दशा वैसी की वैसी है। वास्तव में बहुत कम यूजर थे, जो लगातार उस लाइव पोस्ट को देख रहे थे, वरना लोग आते, पोस्ट को देखते और चले जाते। 
जिस तरीके से यह प्रांक वीडियो बनाया गया था, वह लोगों को पसंद आया। चांद का बार-बार रंग बदलना, उसका आकार और चमक दर्शकों को आकर्षित करती थी। महानगरों में रहने वाले अनेक यूजर खुला आसमान नहीं देख पाते हैं, क्योंकि बड़ी-बड़ी इमारतों की वजह से खुला आसमान देखना संभव नहीं होता, उन्होंने समझा कि वे फेसबुक पर चांद को सजीव देख रहे हैं। 
 
यू-ट्यूब असली वीडियो को लेकर काफी जागरुक है और उसने अपनी नीति बना रखी है कि वह फर्जी वीडियो को प्रोत्साहित नहीं करेगा। यू-ट्यूब की मालिक गूगल कंपनी भी ऐसी ही राय रखती है। फेसबुक ने जरूर कुछ नियम बना रखे हैं, लेकिन उन नियमों का पालन ठीक से नहीं होता। 
 
सुपर मून के अगले दिन सीएनएन ने इस खबर का खुलासा किया और बताया कि फेसबुक लाइव के नाम पर जो वीडियो लोग देखते रहे, वह वास्तव में नासा के कुछ चित्रों को जोड़कर बनाया गया था। नासा के वे चित्र और फुटेज भी चोरी के बताए जाते हैं। अब फेसबुक जांच कर रहा है कि आखिर यह लाइव फुटेज कैसे और किसने प्रसारित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

अगला लेख