Hanuman Chalisa

जनता पूछती क्‍यों नहीं सरकारों से कि आपके घोषणा पत्रों में पहाड़, जंगल और नदियों का संरक्षण शामिल है या नहीं?

नवीन रांगियाल
केदारनाथ हादसे की त्रासदी के घाव भी ठीक से भरे ही नहीं थे कि अब उत्‍तराखंड के चमोली में एक बार फि‍र से यह दिल दहला देने वाली प्राकृतिक घटना से कई सवाल उठ गए हैं।

ग्‍लेशि‍यर पि‍घलने की इस घटना में अब तक कि खबरों के मुताबि‍क 150 लोग लापता हैं, संख्‍या इससे कहीं ज्‍यादा हो सकती है। त्रासदी इससे कहीं ज्‍यादा भयावह हो सकती है, लेकिन सबसे अहम सवाल और चिंता यह है कि हम अब भी प्राकृतिक आपदाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।

एक तरफ उत्‍तराखंड को देवभूमि का दर्जा द‍िया जा रहा है तो इसी के साथ वहां पहाड़ों को काटा जा रहा है, प्रोजेक्‍ट लगाए जा रहे हैं, प्‍लांट स्‍थापित किए जा रहे हैं, पर्यटन के लिए प्रोजेक्‍ट चलाए जा रहे हैं।

इस सब के लिए कितने पहाड़ों की बलि दी जा रही होगी, कितने पेड़ों के गले रेते जा रहे होंगे, कितनी नदियों को सुखाया जा रहा होगा और सड़कों कों के लिए कितने जंगलों का रास्‍ता बंद किया जा रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्‍किल है।

पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचाकर जिस विकास को तरजीह दी जा रही है, वो अतीत में भी ऐसी त्रासदियां लेकर आया था और भविष्‍य में भी ऐसी भयावह त्रासदियां लेकर आता रहेगा।

दरअसल हम हर त्रासदी पर पर्यावरण के संरक्षण और जंगल, जमीन और नदियों को बचाने की बहस करते हैं, लेकिन यह बहस कभी न्‍यूज चैनल के एयर कंड‍ि‍शनिंग कमरों से बाहर नहीं आ पाती है। पर्यावरणव‍िद पूरी दुनिया के सामने अपना माथा पीटते रहते हैं, लेकिन न राज्‍य सरकार और न ही किसी केंद्र सरकार के कान पर जूं रेंगती है।

अपनी आंखें और कान बंद कर के हर सरकार विकास के नाम पर साल दर साल प्रकृति और पर्यावरण का नाश करने पर तुले रहते हैं और जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो उनके पास मतृकों के लिए रेस्‍ट इन पीस कहने और उनके परिवारों को कुछ हजार मुआवजा देने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचता है।

केदारनाथ के समय लाखों लोगों के परिवारों के लोगों पर प्रकृति तबाही बनकर उनके ऊपर ग‍िरी। इस बार भी उत्‍तराखंड के चमोली में कुछ वैसी ही तबाही देखने को मिली। गनिमत सिर्फ इतनी भर थी कि यहां पर्यटकों का या भक्‍तों का कोई बड़ा हुजूम नहीं था। नहीं तो क्‍या नजारा होता इसका अंदाजा लगाया नहीं जा सकता!

अब समय आ गया है कि सरकार अपने एजेंडों में पर्यावरण को मुख्‍य रूप से शामिल करें और देश की जनता भी विकास के नाम पर भ्रमित न होकर सरकार से यह पूछे कि आपके घोषणा पत्र में पर्यावरण, पहाड़, नदियों और जंगलों के संरक्षण के लिए कुछ है या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख