Hanuman Chalisa

Donald trump ने किया ताजमहल का दीदार, विजिटर्स बुक में लिखीं ये बातें...

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (00:01 IST)
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने सोमवार को ताजमहल के दीदार के बाद इस मुगलकालीन स्मारक को विस्मृत कर देने वाला और भारतीय संस्कृति के समृद्ध और विविधताभरे सौंदर्य का शाश्वत साक्षी करार दिया उन्होंने शाम को ताजमहल देखने के बाद आगंतुक पुस्तिका में ये बातें लिखीं।

उन्होंने अपने परिवार के साथ ताजमहल का संक्षिप्त दौरा किया। अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत आए ट्रंप शाम करीब साढ़े 4 बजे अहमदाबाद से यहां पहुंचे। उनके साथ पत्नी मेलानिया, पुत्री इवांका और दामाद जेरेड कुशनर तथा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ताज की खूबसूरती देखने वाले को विस्मृत कर देती है, भारतीय संस्कृति की समृद्धता व विविधता का शाश्वत साक्षी। धन्यवाद भारत। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ने भी इस बयान के नीचे हस्ताक्षर किए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ट्रंप के दस्तखत और टिप्पणी के साथ दंपति की तस्वीरें ट्वीट कीं। दंपति ने ताजमहल परिसर में करीब एक घंटे का वक्त बिताया और 17वीं शताब्दी के इस मुगलिया स्मारक की जमकर सराहना की।

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। मुमताज महल का 1631 में निधन हो गया था। इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्मारकों की सूची में शामिल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने उठाए राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

अगला लेख