Festival Posters

LIVE: 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 (10:00 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुरक्षाबलों ने 2 दिन में 4 राज्यों से 5 संदिग्ध ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए गए। पल पल की जानकारी...


12:01 PM, 11th Sep
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अब तक नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर, 10 बिहार में और 3 बंगाल में पकड़े गए। यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।

11:59 AM, 11th Sep
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

09:58 AM, 11th Sep
दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं।

09:57 AM, 11th Sep
मणिपुर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 सितंबर को संभावित दौरे के मद्देनजर चुराचंदपुर जिले में एयर गन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मई 2023 में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का मणिपुर का यह पहला दौरा होगा। हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए।
 

08:02 AM, 11th Sep
दिल्ली से आईएसआईएस का एक और संदिग्ध आतंकी सुफियान गिरफ्तार। कल भी दिल्ली और रांची से संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया था।

07:59 AM, 11th Sep
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और टर्निंग पाइंट के कोफाउंडर चार्ली किर्क (31) की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्क की हत्या से अमेरिका में हड़कंप मच गया। ट्रंप ने की राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा। ALSO READ: अमेरिकी में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में मारी गोली

07:58 AM, 11th Sep
-नेपाल में कर्फ्यू शुक्रवार तक बढ़ाया गया।
-नेपाल में आज हो सकता है नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस सुशीला कार्की हो सकती है नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री।
-बालेन शाह ने भी किया सुशीला कार्की के नाम का समर्थन। ALSO READ: Sushila Karki : कौन हैं सुशीला कार्की, जो बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

भारत के बिना क्वाड का कोई भविष्य नहीं

Operation Pimple : कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

आज पचमढ़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास, संगठन को मजबूत करने के देंगे टिप्स

पीएम मोदी ने देश को दी 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या कहा?

LIVE: बिहार में आज सुपर शनिवार, पीएम मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक कौन कहां करेंगे प्रचार?

अगला लेख