Hanuman Chalisa

LIVE: विमान किराया बढ़ने की शिकायतों के बीच सरकार का कड़ा रुख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (11:42 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश में इंडिगो संकट की वजह से शनिवार को भी हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। संकट की इस घड़ी में भारतीय रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया। एयर इंडिया और स्पाइस जेट की अतिरिक्त उड़ानें भी विमान यात्रियों को राहत देगी। पल पल की जानकारी...


02:02 PM, 6th Dec
मंत्रालय का कड़ा रुख : इंडिगो संकट के बीच दूसरी विमानन कंपनियों द्वारा हवाई किराए की शिकायतों पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे तय किए गए किराया सीमा का पालन करें। यह सीमा स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक लागू रहेगी।

11:43 AM, 6th Dec
मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द : मुंबई के CSMIA पर सुबह 9 बजे तक इंडिगो की 109 फ्लाइट रद्द। लखनऊ में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द हो गईं।  अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 7 अराइवल और 12 डिपार्चर फ्लाइट कैंसिल होने की खबर। दूसरी ओर, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, कहा- धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं इंडिगो की फ्लाइट्स। हालांकि हालात में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहे हैं। जगह-जगह अव्यवस्थाएं भी सामने आ रही हैं। 

08:12 AM, 6th Dec
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी, इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट। अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला।

07:58 AM, 6th Dec
चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर के बजाय 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के बजाय अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर को जारी होगा आपत्तियां और क्लेम के लिए 22 जनवरी तक का समय होगा।

07:57 AM, 6th Dec
भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद भी आज मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर अड़े हुए हैं।

07:57 AM, 6th Dec
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने की वजह से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। उड़ानें रद्द होने की वजह से हवाईअड्डों पर अफरातफरी का माहौल है। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्‍या में यात्री फंसे हुए हैं। इस बीच बेबस यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेलवे आगे आया है। उसने बड़े शहरों में 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

क्या है Deep fake, जिससे बदला रश्‍मिका मंदाना का चेहरा, कितना खतरनाक है और कैसे बचें इस fake टेक्‍नोलॉजी से?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

सीएम धामी ने 9 लाख से ज्यादा खातों में ‍किया पेंशन का ट्रांसफर

एमपी में इंडिगो ने बढ़ाया संकट, सैकड़ों हवाई यात्री फंसे, एयरपोर्ट पर बीती रात, किराया 5 गुना बढ़ा, सबसे ज्‍यादा असर इंदौर में

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

अगला लेख