Hanuman Chalisa

मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री मोदी से मिला है : केजरीवाल

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (21:51 IST)
नई दिल्ली। 'आप' के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछले 3 सालों में उनके हर फैसले की केंद्र सरकार द्वारा जांच कराने के बावजूद गड़बड़ी का एक भी तथ्य नहीं मिलना 'आप' सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण है और उन्हें ईमानदारी का यह प्रमाणपत्र मोदीजी से मिला है।
 
 
केजरीवाल ने सोमवार को 'आप' के 6ठे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 3 साल में हमारी सरकार ने जितने भी निर्णय लिए थे, उनसे जुड़ी वे सभी 400 फाइलें मोदीजी ने हमारे खिलाफ कोई भी गड़बड़ी निकालने के लिए मंगा लीं जिन पर मैंने दस्तखत किए थे, लेकिन कुछ भी नहीं निकला। मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री मोदीजी से मिला है।
 
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ईमानदारी का हवाला देते हुए कहा कि आज दिल्ली की जनता कहती है कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या 'आप' दिल से कह सकते हो कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है? इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली सरकार के साढ़े 3 साल के कामों को ऐतिहासिक करार देते हुए दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने 12 साल में जितने काम किए थे, उससे कहीं ज्यादा काम दिल्ली में 'आप' सरकार ने साढ़े 3 साल में कर दिए।
 
केजरीवाल ने कहा कि संविधान दिवस के दिन ही 'आप' का गठन होना महज संयोग मात्र नहीं हो सकता है और यह नियति का एक इशारा है कि आज देश में संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है, उस खतरे से देश को निजात दिलाने में कोई और पार्टी सक्षम नहीं है, सिर्फ 'आप' ही इस खतरे से निजात दिला सकती है।
 
मुख्यमंत्री ने पिछले 6 सालों में 'आप' की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि हर तरह की बाधाओं के बावजूद अपने कामों के बलबूते पार्टी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ राजनीतिक क्रांति बनकर उभरी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख