केजरीवाल ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास, जानिए क्या है उनका नया पता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (12:13 IST)
arvind kejriwal new house : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए।
 
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे।
 
 
केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि जब उन्हें फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मिल जाएगा तभी वह इस पद को ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। नवरात्रि का त्योहार गुरुवार से शुरू हो गया है।
 
भाजपा ने सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने केजरीवाल पर आबकारी नीति और मुख्यमंत्री बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आबकारी नीति मामले में पांच महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद आप सुप्रीमो को 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय द्वारा मंजूर जमानत पर रिहा किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में ऑपरेशन मिट्टी की शुरुआत, अवैध खनन वालों की खैर नहीं, 11 लोग गिरफ्तार

भोपाल के चर्चित लव जिहाद रेप केस में पहला चालान पेश. पीड़िता को बहन कह कर बनाया हवस का शिकार

LIVE: ईरान इजराइल जंग से दुनिया में हडकंप, 78 मौतें, 320 घायल, UN ने दिया दखल

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से Crude Oil के दामों में आया उछाल, जानें आपके नगर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद, कई देशों की एयरलाइंस उड़ानें रद्द, जंग से दुनिया में हड़कंप

अगला लेख