घुसपैठियों को गोली मार देना चाहिए- सांसद बदरुद्दीन अजमल

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (15:37 IST)
- गुवाहाटी से संजय वर्मा और दीपक असीम
गुवाहाटी। असम में ही क्यों देश में जितने भी बाहरी लोग गलत तरीके से घुसे हैं सब को गोली मार देना चाहिए। आसाम में यह जो एनआरसी चल रही है इससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।
 
यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। मुझे एनआरसी के परिणामों से बहुत खुशी है। असम के कई लाख लोगों पर यह शंका थी के वे बांग्लादेश के नागरिक हैं। लेकिन एनआरसी ने यह शंका दूर कर दी है और उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान कर दी है।

ALSO READ: क्या यह बड़ी वजह है असम में NRC की?
पहले माना जाता था कि असम में 80 लाख मुसलमान बांग्लादेश से आए हुए हैं और यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं। यह सब वेबदुनिया के लिए कहा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने। वे धुबरी से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।
 
इससे पहले वे एमएलए थे। वे असम का मुस्लिम चेहरा हैं। इन पर आरोप था कि इन्होंने लाखों बांग्लादेशी मुस्लिमों को फर्जी कागजात से भारत का नागरिक बना दिया है।
अजमल ने कहा कि एनआरसी में सारी जांचें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हुई हैं। भाजपा शुरू से कहती रही की आसाम में एक करोड़ बांग्लादेशी मुस्लिम है। अब वह नहीं है तो मैं क्या कर सकता हूं। यह जो जांच हुई है इसमें 96% अफसर आसाम के हिंदू अफसर थे। मुसलमानों की तो 4% भी भागीदारी प्रशासन में नहीं है।
 
असल बात यह है की एनआरसी का दाव भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया है। अभी जो 19 लाख लोग भारत से बाहर के माने जा रहे हैं उनमें ग्यारह लाख हिंदू हैं। दो लाख बच्चे हैं और करीब छह लाख मुसलमान हैं। यह आंकड़ा कुछ दूसरे लोगों ने बताया है और सभी जगह यह बात चल रही है। एक अफवाह थी जो सच नहीं निकली इसका मैं जिम्मेदार नहीं हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख