भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार में प्रवेश करेगी, 2020 के बाद राहुल गांधी की पहली यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 जनवरी 2024 (11:26 IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra will enter Bihar today : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत सोमवार को बिहार के सीमांचल किशनगंज जिले में पहुंचेंगे। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिला कांग्रेस का गढ़ है। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है।
 
न्याय यात्रा ऐसे समय में राज्य में प्रवेश कर रही है जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है।
 
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि गांधी का किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मंगलवार को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी।
 
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल रवाना होंगे और कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते फिर बिहार लौटेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है।
ALSO READ: राहुल गांधी बनाम हिमंत बिस्वा सरमा: सियासी टकराव की हालिया कहानी क्या पुरानी तकरार का विस्तार है
कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने 22 जनवरी को बताया था कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पूर्णिया में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे लेकिन न्याय यात्रा के बिहार में प्रवेश करने से एक दिन पहले ही नीतीश राज्य में ‘महागठबंधन’ और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से नाता तोड़कर राजग में चले गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

नकदी बरामदगी विवाद को लेकर न्यायमूर्ति वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में तबादला

फिर मिली राजस्थान के सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में

राणा सांगा का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान : रविशंकर प्रसाद

मोदी से मिलने को बेताब मोहम्‍मद यूनुस क्‍यों पहुंचे चीन, भारत ने क्‍यों लिखी चिट्ठी, आखिर क्‍या है दोनों देशों का प्‍लान?

राज्यसभा में सपा सांसद सुमन को नहीं दी बोलने की अनुमति, विपक्ष ने किया वॉकआउट

अगला लेख