चंद्रशेखर आजाद बोले, अगले 10 दिनों में देश में 5,000 और शाहीन बाग होंगे

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (09:34 IST)
नई दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे। आजाद सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे।
ALSO READ: CAA के विरोध प्रदर्शन में ‘आजादी’ के नारे लगे तो दर्ज होगा देशद्रोह का केस, योगी आदित्यनाथ की सीधी चेतावनी
उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दलित नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) काला कानून है, जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहा है।
 
1 महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ धरना दे रहीं महिलाओं से उन्होंने कहा कि मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा। यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है। हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है।
 
आजाद ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी इन महिलाओं के हौसले को तोड़ नहीं पाई। आजाद के पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारी फैज अहमद फैज की नज्म 'हम देखेंगे' गा रहे थे। संविधान थामे हुए आजाद ने कहा किमैं आपसे वादा करता हूं अगले 10 दिनों में देशभर में कम से कम 5,000 और शाहीन बाग होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख