भारत में रोक लगने से चीनी कंपनी को बड़ा झटका, 3 ऐप्स पर बेन से 6 अरब डॉलर का नुकसान

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (07:23 IST)
बीजिंग। वीडियो सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर मालिकाना हक रखने वाली चीन की बाइटडांस लिमिटेड को भारत में उसके 3 ऐप पर रोक लगाये जाने से 6 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी की दो अन्य ऐप वीगो वीडियो और हेलो हैं।
 
गौरतलब है कि भारत सरकार ने सोमवार को चीन की कुल 59 ऐप पर रोक लगा दी थी। इसमें टिकटॉक, वीगो वीडियो, हेलो, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज, वीचैट और शेयरचैट जैसी चर्चित ऐप शामिल हैं।
 
भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुये इन ऐप को बंद किया। लेकिन सरकार के इस निर्णय को 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
 
चीन के काईशिन ग्लोबल डॉट कॉम ने बाइटडांस के एक वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि छह अरब डॉलर का यह नुकसान भारत द्वारा प्रतिबंधित अन्य चीनी ऐप के कुल नुकसान से अधिक होने की संभावना है।
 
बाइटडांस चीन की उभरती प्रौद्योगिकी कंपनी है। डेटा सुरक्षा की वजह से भारत के अलावा इसे कई अन्य देशों में भी स्थानीय सरकारों के विरोध का सामना करना पड़ा है।
 
 रपट में भारत के 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध को अप्रत्याशित बताया गया है। इसके मुताबिक इससे टिकटॉक के वैश्विक विस्तार को एक बड़ा झटका लगेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख