नक्सली हमला : अमित शाह के घर 1 घंटे हुई उच्चस्तरीय बैठक, CRPF और गृह मंत्रालय के अधिकारी रहे मौजूद

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (21:25 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में सुरक्षा बल के 22 जवानों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। करीब 1 घंटे तक यह बैठक चली।

खबरों के मुताबिक अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति पर काम हो रहा है। इस नए ऑपरेशन का उद्देश्य घने जंगलों के बीच नक्सलियों को पनाहगाह को नेस्तानाबूद कर उनके संगठन को पूरी तरह छिन्न-भिन्न करने की होगी।
ALSO READ: CM केजरीवाल का आरोप, किसानों का समर्थन करने के कारण दिल्ली सरकार को दंडित कर रही केंद्र सरकार
केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बैठक में हिस्सा लिया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए बैठक की।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : तृणमूल का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं महिलाओं का अपमान...
शनिवार को नक्लियों के हमले में सुरक्षा बल के कम से कम 22 जवान शहीद हो गए। 5 जवानों के शव शनिवार को वहीं 17 जवानों के शव रविवार को बरामद हुए।
ALSO READ: Naxal Attack: 400 नक्सलियों ने किया था सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला
घटना की जानकारी मिलने पर शाह ने असम का चुनावी दौरा बीच में ही समाप्त किया और दिल्ली पहुंच गए। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत करके हालात का जायजा लिया। शहीद हुए जवानों में सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट, डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्यबल के जवान शामिल थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख