भाजपा नेता संगीत सोम बोले, शरजील इमाम जैसों को चौराहे पर खड़ा कर गोली मारो

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (09:10 IST)
जामिया गोलीकांड के बाद भी भाजपा नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में नया नाम अपने बयानों के लिए अक्सर विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के दबंग भाजपा विधायक संगीत सोम का जुड़ गया है। संगीत सोम ने देशद्रोह के आरोपी और जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को बीच चौराहे पर खड़ा कर गोली मारने की बात कही है।
 
ALSO READ: JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार, असम को भारत से काटना चाहता था
उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक ने कहा कि राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर उसको गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो देश के तोड़ने और बंटवारा करने की बात कहते हैं उनको चौराहे पर खड़ाकर फांसी के फंदे पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए, किसी भी कीमत ऐसे लोगों को नहीं बख्शना चाहिए।
 
इसके साथ ही संगीत सोम ने CAA के विरोध में शाहीन बाग में धरना दे रही महिलाओं पर तंज कसते हुए कहा कि उनको कोई काम-धाम नहीं है और इसके पीछे राजनीतिक पार्टियां फंडिग कर रही और विदेशों से भी फंडिग हो रही है औऱ ये पैसा खा रही है। संगीस सोम ने दावा करते हुए कहा कि जिस दिन इनकी जांच होगी तो इनके खिलाफ मुकदमें होंगे और इनको जेल भेजा जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि महिलाओं ने जिस तरह आरजकता पेश की है उसके बाद इनको जेल भेजा ही जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को गोली मारने की बात कही थी जिसको लेकर चुनाव आयोग ने उन पर कार्रवाई करते हुए 72 घंटे का बैन भी लगा दिया था। वहीं गुरुवार को जब जामिया के बाहर CAA का विरोध कर रहे छात्रों पर जब एक युवक ने सरेआम फायरिंग की थी तो विपक्ष ने अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर पीएम मोदी का जवाब मांगा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख