दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, दलितों और सिखों का नहीं मिला साथ

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (07:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आंतरिक आकलन के लिए शुक्रवार को हुई बैठक के मुताबिक दलित और सिख समुदाय ने समर्थन नहीं किया इसलिए पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
 
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली भाजपा के महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन ने हिस्सा लिया। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कुछ समय तक बैठक में उपस्थित रहे।
 
उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब 50 पार्टी प्रत्याशी भी शामिल हुए जिन्हें चुनाव में हार मिली थी। कई लोगों ने बैठक में रेखांकित किया कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में दलित और सिख मतदाताओं ने समर्थन नहीं दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों ने टिकट घोषणा में देरी, घोषणापत्र जारी करने में विलंब और जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, उनकी भूमिका को भी हार की वजह के रूप में रेखांकित किया। पार्टी के एक प्रत्याशी ने बताया कि बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि उनके आकलन के आधार पर कार्रवाई योग्य रिपोर्ट तैयार पर भाजपा नेतृत्व को सौंपी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल नहीं होने वाले प्रत्याशियों से पार्टी सफाई मांगेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख