Corona खत्म होने के बाद लागू होगा CAA, अमित शाह ने ममता सरकार पर लगाया आरोप

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (17:44 IST)
कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि कोरोना खत्म होने के बाद CAA लागू होगा। शाह ने कहा कि CAA वास्तविक है, वास्तविक था और रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अत्याचारी शासन को उखाड़ कर लोकतंत्र को बहाल करने तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ‘कट मनी’ (जबरन वसूली), भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर 'अफवाह फैलाने' का आरोप लगाया और कहा कि कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद कानून को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर 77 तक पहुंचाने के लिये उत्तर बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। टीएमसी के अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकने तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।
 
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी खुद को सुधार लेंगी। हमने उनके खुद को सुधारने के लिये पूरे एक साल तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं बदलीं। राज्य में शासक का कानून लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि बनर्जी ने हमेशा निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिए गोरखा लोगों को गुमराह किया।
 
उन्होंने कहा कि गोरखा भाइयों और बहनों को दीदी ने हमेशा गुमराह किया है। मैं आज उन्हें यह बताने आया हूं कि अगर कोई एक दल है जो गोरखा लोगों के बारे में सोचता है, तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमने आश्वासन दिया है कि संविधान की सीमा के भीतर ही सभी समस्याओं का स्थायी राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा।

< >

< >< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख