Hanuman Chalisa

Pulwama Attack : इमरान ने सबूत मांगे तो भड़के अमरिंदरसिंह, टि्वटर पर भी छाए पंजाब के सीएम

Webdunia
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (16:40 IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पुलवामा हमले को लेकर सबूत मांगे जाने पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदरसिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आतंकवादी अजहर मसूद पाकिस्तान में ही है। 
 
सिंह ने इमरान के बयान पर ट्‍वीट करते हुए कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना बहावलपुर में बैठा है, जिसने आईएसआई की मदद से पुलवामा हमले की साजिश रची थी। उसे पकड़कर दिखाओ। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो हमें बताइए, हम आपके लिए यह कर देंगे। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, मुंबई में हुए 26/11 हमले के सबूतों का क्या हुआ? सबूत तो उस समय भी दिए गए थे। 
उल्लेखनीय है कि इमरान खान ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत ने बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई करेगा तो पाकिस्तान भी जवाबी हमला करेगा। 
 
ट्‍विटर पर लोगों ने अमरिंदर सिंह के रुख की खूब तारीफ की। आनंद तीर्थ देशपांडे नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि क्या शख्स हैं कैप्टन। जियो सरदार जी। आप भारत का गर्व हैं। रेणु ने कहा कि हमें आप पर गर्व है। शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि काश सिद्धू को भी आपकी तरह ही समझ आनी चाहिए, देश पहले। एक अन्य ने कहा कि इसे कहते हैं साहस। मनदीप ने लिखा, शानदार पा जी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने लॉन्च किया Digi Rover अभियान, अब आधुनिक तकनीक से होगी जमीन की सटीक पैमाइश

सहारनपुर में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- दंगाइयों के मुकदमे वापस लेना चाहती थी पिछली सरकार

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षा : योगी आदित्यनाथ

कतर्नियाघाट में इको-टूरिज्म को मिली नई उड़ान, 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, 24 लाख रुपए से अधिक का राजस्व

CM योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी बधाई, एक्स पर प्रभु श्रीराम से आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

अगला लेख