Hanuman Chalisa

मिशेल पर दबाव बना रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (20:04 IST)
नई दिल्ली। अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय के नए दावे को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दा बनाने के लिए मिशेल पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने यह भी कहा कि दूसरे पर अंगुली उठाने से राफेल मामले की 'चोरी' नहीं छिपने वाली है।
 
 
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि मिशेल अपनी पूछताछ के दौरान अपने वकीलों को इस बारे में पर्चियां दे रहा है कि उसे कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी पर सवालों से कैसे निपटना है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि जब ये 5 राज्यों में हारे हैं और जब देश को पता चल गया कि चौकीदार क्या है तो इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है किस व्यक्ति का नाम लेना है? पहले भी दबाव बनाने की बात सामने आई है। हम जानते हैं कि चुनाव आ गया और इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अपनी चौकीदारी की बात नहीं करते। वे जान लें कि दूसरों पर अंगुली उठाकर अपनी चोरी नहीं छिपा सकते। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख